कनखल में दो मोबाइल झपट्टामार गिरफ्तार, छीने गए फोन और चोरी की बाइक बरामद

WhatsApp Channel Join Now
कनखल में दो मोबाइल झपट्टामार गिरफ्तार, छीने गए फोन और चोरी की बाइक बरामद


कनखल में दो मोबाइल झपट्टामार गिरफ्तार, छीने गए फोन और चोरी की बाइक बरामद


हरिद्वार, 23 नवंबर (हि.स.)। कनखल पुलिस ने मोबाइल झपट्टामारी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से महिलाओं से छीने गए दो मोबाइल फोन और वेलकम फार्म, जगजीतपुर से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पहले भी कनखल और ज्वालापुर क्षेत्र में झपट्टामारी, लूट और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को मंगलमूर्ति कॉलोनी और जमालपुर क्षेत्र में बाइक सवार दो आरोपियों ने अलग-अलग घटनाओं में दो महिलााओं के मोबाइल फोन छीन लिए थे। पीड़िताओं शालिनी और रेनू की तहरीर पर कनखल कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटनाओं के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी और पतारसी की। 23 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने माया विहार स्थित आम के बाग के पास निर्माणाधीन सड़क के अंडरपास से दो संदिग्धों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। आईएमईआई नंबरों का मिलान करने पर दोनों फोन शालिनी और रेनू से छीने गए मोबाइल निकले। वहीं, मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर की जांच में उसके वेलकम फार्म, जगजीतपुर से चोरी होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर उनका चालान कर दिया है। आरोपितों के नाम पते सावेज पुत्र मर्तजिम, निवासी गाडोवाली, टावर वाली गली, थाना पथरी व दानिश पुत्र कय्यूम, निवासी गाडोवाली, काली बस्ती, थाना पथरी, हरिद्वार बताए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781807 Articles

Share this story