स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट ने लापता युवक को ढूंढा

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 01 जुलाई (हि.स.)। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट ने चौथान क्षेत्र से नौकरी के लिए नोएडा गए लापता एक 25 साल के युवक को पुलिस की मदद से ढूंढ निकाला है। युवक का पिछले दो महीने से परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। ट्रस्ट ने पुलिस की मदद से अब लापता युवक को ढूंढ निकाला है। ट्रस्ट की इस पहल पर परिजनों ने खुशी जताई है।

लापता युवक के परिजनों ने बताया कि उनका पुत्र करीब दो साल पहले नौकरी की तलाश में नोएडा गया था, इस दौरान उनकी फोन पर उससे बातचीत होती थी लेकिन पिछले दो महीने से उनके बेटे के साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिससे उनके परिजनों की चिंताएं बढ़ी हुई थी। बताया कि उन्होंने इसको लेकर स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट की मदद ली। ट्रस्ट ने अपनी टीम के साथ पुलिस की मदद से तुरंत युवक की खोज शुरू की। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि लापता युवक के परिजनों पर पुलिस की मदद से युवक को हरियाणा से ढूंढ निकाला। युवक के सकुशल मिलने पर उनके परिजनों ने ट्रस्ट का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट स्वास्थ्य के क्षेत्र के साथ ही सामाजिक कार्यो में लगातार कार्य कर रहा है। कहा कि पहाड़ी व अन्य सभी समाज की मदद के लिए उनकी टीम हर समय तैयार रहती है। उन्होंने किसी भी समस्या होने पर ट्रस्ट से संपर्क करने की भी अपील की है। कहा कि हर पीड़ितों की हरंसभव मदद करने का ट्रस्ट पूरा प्रयास करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story