अल्पसंख्यक युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
अल्पसंख्यक युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने पर जोर


राज्यपाल से अल्पसंख्यक हुनर परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष मुफ्ती ने की भेंट

देहरादून, 12 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से सोमवार को लोक भवन में उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के हुनर और प्रतिभा को निखारकर उन्हें आत्मनिर्भरता एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए युवाओं को आधुनिक तकनीकों और नवाचार से जोड़ते हुए कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

राज्यपाल ने परिषद से हुनरमंद लोगों को उचित मंच प्रदान करने और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने का आह्वान किया, ताकि उनकी उपलब्धियां दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।

----

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759801 Articles

Share this story