‘वोकल फॉर लोकल’ से आत्मनिर्भर बनेगा उत्तराखंड: भरत सिंह चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
‘वोकल फॉर लोकल’ से आत्मनिर्भर बनेगा उत्तराखंड: भरत सिंह चौधरी


‘वोकल फॉर लोकल’ से आत्मनिर्भर बनेगा उत्तराखंड: भरत सिंह चौधरी


रुद्रप्रयाग, 05 मई (हि.स.)। उत्तराखंड के ग्राम्य विकास, लघु उद्योग एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के जरिए उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

मंगलवार काे विकासभवन सभागार में एक समीक्षा बैठक में मंत्री चाैधरी ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर ग्रामीण आजीविका सशक्त करने पर जोर दिया। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और खादी ग्रामोद्योग की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत पहाड़ी उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने पर बल दिया।

मंत्री चाैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story