लघु रोजगार मेले में 14 युवाओं का चयन

WhatsApp Channel Join Now


हरिद्वार, 16 सितंबर (हि.स.)। जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार की ओर से बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जगजीतपुर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत आयोजित मेले में सिडकुल हरिद्वार की नौ प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

रोजगार मेले का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। इसमें कुल 93 युवाओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार दिए। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। अंतिम चयन प्रक्रिया में 14 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन हुआ।

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से युवाओं से अपील की गई कि वे विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेलों और अन्य सेवायोजन संबंधी गतिविधियों में अधिकाधिक प्रतिभाग करें। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, जगजीतपुर में आयोजित यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story