वरिष्ठ नागरिक संगठन ने बीएचईएल प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
वरिष्ठ नागरिक संगठन ने बीएचईएल प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


हरिद्वार, 17 अक्टूबर (हि.स.)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बीएचईएल के जीएम एचआर सुमति शर्मा से मिलकर भेल कॉर्पोरेट कार्यालय के लिए 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

संगठन अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि 2007 से पहले सेवानिवृत्त होने के कारण वेज रिवीजन के लाभ से वंचित कर्मचारियों को 10 हजार रुपये वार्षिक आर्थिक सहायता दी जा रही थी, जिसे संस्थान की आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देकर बंद कर दिया गया था।

वर्तमान में संस्थान की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, इसलिए यह सहायता पुनः शुरू की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने भेल मुख्य चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सक की नियुक्ति, अस्पताल आने-जाने के लिए ई-रिक्शा संचालन, ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत तकनीकी दक्ष युवाओं को स्थायीकरण में वरीयता, ठेका कर्मचारियों को दिए जाने वाले ब्रेक की अवधि एक माह से घटाकर 15 दिन करने और 75 वर्ष से अधिक आयु के रोगियों को पंजीकरण में वरीयता देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि संस्थान को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में विद्यासागर गुप्ता, बाबूलाल सुमन, एससीएस भास्कर, श्याम सिंह, रामसागर सिंह, एससी ग्रोवर, अरुण सिंह राणा आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story