विजय बहुगुणा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
विजय बहुगुणा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  से की मुलाकात


देहरादून, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से नई दिल्ली में मुलाकात की। रविवार शाम हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच प्रदेश और देश के विकास से जुड़े विषयों के साथ आगामी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास और राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो रही हैं। ऐसे में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली मुलाकातों को संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759352 Articles

Share this story