राज्यपाल गुरमीत सिंह से यूकेपीएससी अध्यक्ष और पंजाब के राज्यपाल ने की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल गुरमीत सिंह से यूकेपीएससी अध्यक्ष और पंजाब के राज्यपाल ने की शिष्टाचार भेंट


देहरादून, 23 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के नवनियुक्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी (सेनि) और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नवीन दायित्व ग्रहण करने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी लोक भवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। दोनों राज्यपालों के बीच समसामयिक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा दोनों राज्यों में लागू बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं (बेस्ट प्रैक्टिसेज) के आदान-प्रदान पर सार्थक चर्चा हुई।

इससे पूर्व गुलाब चंद कटारिया ने लोक भवन परिसर स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से जनमानस के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story