टनकपुर में 14.25 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर,

WhatsApp Channel Join Now
टनकपुर में 14.25 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर,


टनकपुर में 14.25 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर,


चंपावत, 04 नवंबर (हि.स.)। टनकपुर में 14 करोड़ 25 लाख 52 हजार रुपये की लागत से आधुनिक मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत बनने वाले इस भवन को एक साल के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि भवन का निर्माण निर्धारित समय में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

प्रस्तावित भवन के भूतल पर पार्किंग और दो कम्युनिटी हॉल बनाए जाएंगे। प्रथम तल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर होगा। ऊपरी दो मंजिलों पर गेस्ट हाउस तैयार किया जाएगा, जिसमें चार सुइट और दो सामान्य अतिथि कक्ष होंगे। इससे पत्रकारों को बैठकों, संवाद और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। साथ ही बाहर से आने वाले पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था भी होगी।

विधायक प्रतिनिधि दीपक राजवार ने कहा कि मीडिया सेंटर की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। इसके निर्माण से क्षेत्र के पत्रकारों को एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हेमा जोशी, मनोज कलाकोटी, किरण देवी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी आशा गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार चंद्र बल्लभ ओली, प्रेस संगठन के महासचिव गिरीश बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story