महापौर ने कर्मचारियों संग मनाई होली

WhatsApp Channel Join Now
महापौर ने कर्मचारियों संग मनाई होली


देहरादून, 02 मार्च (हि.स.)। देहरादून नगर निगम परिसर में सोमवार को महापौर सौरभ थपलियाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में होली का पर्व मनाया।

इस अवसर पर महापौर थपलियाल ने कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और नगर की स्वच्छता व विकास कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है औए निगम परिवार शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। महापौर ने नगरवासियों से सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की अपील की। इस दौरान निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story