चार दिन बंद रहेंगे मनसादेवी और चंडीदेवी उड़न खटोला

WhatsApp Channel Join Now
चार दिन बंद रहेंगे मनसादेवी और चंडीदेवी उड़न खटोला


हरिद्वार, 08 जुलाई (हि.स.)। अगर आप गंगा स्नान के साथ मनसा देवी व चंडीदेवी उड़न खटोले का आनंद लेने के लिए इस सप्ताह हरिद्वार आ रहे हैं, तो यह खबर जानना आपके लिए जरूरी है। अर्धवार्षिक मेंटेनेंस के लिए हरिद्वार के प्रसिद्ध मां मनसा देवी और मां चंडी देवी मंदिरों उड़नखटोले (रोपवे) 4 दिनों के लिए बंद किए जा रहे हैं।

इस दौरान रोपवे की ट्रॉली की मरम्मत से लेकर केबल बदलने तक के तमाम कार्य किए जाएंगे। बुधवार 8 जुलाई से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर का रोपवे संचालन बंद रहेगा, जबकि 13 जुलाई से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर पर रोपवे का संचालन नहीं होगा।

रोपवे को संचालित करने वाली कंपनी उषा ब्रेको लिमिटेड के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रोपवे यात्रियों की सुरक्षा के मानकों की दृष्टि से हर 6 महीने पर यह मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story