मनीषा को अर्थशास्त्र विभागीय परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 19 नवंबर (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में वीरवार को अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन प्रभारी प्राचार्य डॉ. ईरा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। विभाग प्रभारी डॉ. शनव्वर की देखरेख में परिषद के विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। जिसमें मनीषा को अध्यक्ष, अनुराग रौतेला को उपाध्यक्ष, सोनम असवाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि अन्य पदों पर भी विद्यार्थियों को मनोनीत किया गया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. ईरा सिंह ने कहा कि विभागीय परिषद के गठन से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और संगठनात्मक कौशल का विकास होता है। वहीं, विभाग प्रभारी डॉ. शनव्वर ने कहा कि परिषद के माध्यम से शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विभागीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story