सीमेंट से भरे ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत, चालक दबोचा

WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार, 27 नवंबर (हि.स.)। नेशनल हाईवे पर होटल अलकनंदा के सामने शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भरे एक ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, किन्तु पुलिस ने कुछ ही दूरी पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर अलकनंदा होटल के सामने एक स्कूटी सवार व्यक्ति को सीमेंट से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति ने मौक पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास कर रही है। वहीं, फरार ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चण्डी चौक के समीप आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story