लक्सर में 2.62 करोड़ की सड़क को मंजूरी, श्रेय लेने पर सियासत गरमाई

WhatsApp Channel Join Now
लक्सर में 2.62 करोड़ की सड़क को मंजूरी, श्रेय लेने पर सियासत गरमाई


हरिद्वार, 19 नवंबर (हि.स.)। लक्सर क्षेत्र में टांडा महतोली तिराहे से ग्राम शेरपुर तक सड़क निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। सुल्तानपुर-बाकरपुर मार्ग के इस हिस्से का निर्माण 2 करोड़ 62 लाख 56 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। शासनादेश जारी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ इस संबंध में शासन स्तर पर प्रयास किए थे, जिसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

इस बीच, सड़क की स्वीकृति का श्रेय लेने को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। वर्तमान विधायक शहजाद की ओर से भी सड़क को मंजूरी दिलाने का दावा किए जाने की बात सामने आई है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता और स्वामी यतीश्वरानंद ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि सड़क निर्माण के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए थे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story