लम्पी रोग से बचाव के लिए बिलखेत और सरोड़ा में पशु चिकित्सा शिविर

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी, 10 सितंबर (हि.स.)। लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुधन को बचाने के लिए कल्जीखाल के बिलखेत और सरोड़ा गांव में जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाए गए। शिविर में पशुपालकों को रोग के लक्षण, बचाव, नियंत्रण और पशुशालाओं में स्वच्छता की जानकारी दी गई।

बिलखेत में 24 पशुपालकों के 40 बड़े और 15 छोटे पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया। वहीं, सरोड़ा में 10 पशुपालकों के छह बड़े और आठ छोटे पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सावन कुमार ने पशुपालकों से अपील की कि पशुओं में लम्पी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें। उन्होंने पशुशालाओं में साफ-सफाई रखने और रोग की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story