एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: मुख्य सचिव
नैनीताल, 17 मार्च (हि.स.)। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा है कि राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है।
दो दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल पहुंचे मुख्य सचिव ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों को भी व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू की जा रही है। उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्य सचिव ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट से बचें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी हुई है और आगे भी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

