दून में 43 धार्मिक स्थलों से मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर हटाए गये

WhatsApp Channel Join Now
दून में 43 धार्मिक स्थलों से मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर हटाए गये


दून में 43 धार्मिक स्थलों से मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर हटाए गये


दून में 43 धार्मिक स्थलों से मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर हटाए गये


-सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई

देहरादून, 16 जुलाई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में देहरादून पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर 43 धार्मिक स्थलों से निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में संचालित लाउडस्पीकर हटवाए। पुलिस ने संबंधित संस्थानों और व्यक्तियों को भविष्य में बिना अनुमति अथवा निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन कर लाउडस्पीकर संचालित नहीं करने की चेतावनी दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून परमेंद्र डोबाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया। जांच में निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित लाउडस्पीकर पाए जाने पर उन्हें हटवाया गया।

अभियान के दौरान संबंधित व्यक्तियों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों तथा शासन के निर्देशों की जानकारी देकर उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस का कहना है कि भविष्य में बिना सक्षम अनुमति अथवा निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर लाउडस्पीकर संचालित किए जाने पर संबंधित अधिनियमों और नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story