जीआरपी ने 22 राज्यों से खोज निकाले 152 गुमशुदा मोबाइल, चेहरों पर लौटाई मुस्कान

WhatsApp Channel Join Now
जीआरपी ने 22 राज्यों से खोज निकाले 152 गुमशुदा मोबाइल, चेहरों पर लौटाई मुस्कान


हरिद्वार, 25 अगस्त (हि.स.)।पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड अरुणा भारती के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी एवं उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी उत्तराखंड पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से 152 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई गई है।बरामद मोबाइल फोनों को आवश्यक सत्यापन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने जीआरपी उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यवाही की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड अरुणा भारती ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जीआरपी द्वारा लगातार तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश एवं बरामदगी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story