घर से लापता नाबालिग अमृतसर से सकुशल बरामद

WhatsApp Channel Join Now
घर से लापता नाबालिग अमृतसर से सकुशल बरामद


हरिद्वार, 17 सितंबर (हि.स.)। थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा से घर से लापता हुए नाबालिग बालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पंजाब के अमृतसर से सकुशल बरामद कर लिया। बेटे के वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार शाहपुर शीतलाखेड़ा निवासी ममलेश ने 13 सितंबर को थाना पथरी में तहरीर देकर बताया था कि उनका नाबालिग पुत्र रुद्राक्ष 12 सितंबर को शाम करीब चार बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से बालक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बालक की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और विभिन्न स्थानों पर उसके संबंध में जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान पुलिस टीम को बालक के पंजाब के अमृतसर में होने की जानकारी मिली।

इसके बाद टीम ने प्रयास करते हुए अमृतसर से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने पुलिस की तत्परता और कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story