रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूट करने वाला इनामी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूट करने वाला इनामी गिरफ्तार


हरिद्वार, 14 अक्टूबर (हि.स.)। रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कैनूर दो साल से फरार चल रहा था। जीआरपी ने 13 अक्टूबर शाम एथल रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में दबिश देकर उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, 17 मई 2024 को डोईवाला और लक्सर रेलवे स्टेशनों के बीच सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूट की वारदात हुई थी।

आरपीएफ पोस्ट लक्सर के रविकुमार सिवाच की तहरीर पर जीआरपी लक्सर में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच में कैनूर का नाम सामने आया, लेकिन वह फरार हो गया। गिरफ्तारी न होने पर 7 जनवरी 2026 को उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।

मंगलवार देेर शाम करीब 7:05 बजे जीआरपी ने एथल स्टेशन के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जीआरपी के अनुसार आरोपी के खिलाफ देहरादून जीआरपी में 2018 में लूट, लक्सर जीआरपी में 2024 में लूट तथा प्रयागराज जीआरपी में 2024 व 2025 में दो मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि रेलवे में अपराध करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तारी टीम में लक्सर थाना प्रभारी राजीव चौहान, एसओजी हरिद्वार के हेड कांस्टेबल करुणेश कुमार, दीपक कुमार और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story