उत्तराखंड लोक सेवा आयोग : प्रवक्ता संवर्ग -हिंदी की परीक्षा में 30 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग : प्रवक्ता संवर्ग -हिंदी की परीक्षा में 30 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित


हरिद्वार, 30 मई (हि.स.)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में प्रवक्ता (हिंदी) परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। उक्त परीक्षा में 30 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे ने अवगत कराया कि आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार राणा के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा (सामान्य एवं महिला शाखा) के अंतर्गत विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा-2025 के तहत विषय-हिंदी की परीक्षा शनिवार 30 मई, 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

यह परीक्षा हरिद्वार एवं हल्द्वानी नगर के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में सम्पन्न हुई।

उक्त परीक्षा में कुल पंजीकृत 7416 अभ्यर्थियों में से प्रथम सत्र (हिंदी-I) में 5163 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय सत्र (हिंदी-II) में 5161 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, उपस्थिति प्रतिशत 69.59 प्रतिशत रहा।

अशोक कुमार पांडे ने बताया कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story