नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार


हरिद्वार, 20 अक्टूबर (हि.स.)। नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 माह से फरार आरोपी को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

गत 28 फरवरी 2026 को वादी ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को ग्राम पुहाना निवासी आदिश पुत्र आबिद अपहरण कर ले गया है। इस पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।

इसी क्रम में 19 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आदिश पुत्र आबिद निवासी ग्राम पुहाना को आजाद नगर, थाना भिवाड़ी, राजस्थान से पकड़ लिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील पंत, हेड कांस्टेबल अरविंद तोमर और महिला कांस्टेबल अनुपमा शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763928 Articles

Share this story