मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा: ठाकुर
हरिद्वार, 28 जुलाई (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बूथ स्तर तक संगठन खड़ा किया जा चुका है और कार्यकर्ता जनता के हितों की आवाज उठा रहे हैं। जल्द ही पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी।
युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अंकुर कणवाल ने कहा कि लोजपा राजनीति को सेवा का माध्यम मानती है। अधिकांश विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। चुनाव में पलायन, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में राजीव भार्गव, सीपी सिंह, नीतू सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

