नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार




-अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित, दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान

देहरादून, 06 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को राज्योत्सव समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए।

उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 के लिए नरेंद्र सिंह नेगी और वर्ष 2025 के लिए हेमंत पांडे का चयन किया गया था। दोनों कलाकारों को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को स्वर दिया है। उनके योगदान ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वहीं, अभिनेता हेमंत पांडे ने अपने अभिनय से भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने विभिन्न फिल्मों और धारावाहिकों के माध्यम से उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और कला जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773352 Articles

Share this story