कलियर के धनौरा गांव में घर के अंदर घुसा गुलदार, कुत्ते पर किया हमला

WhatsApp Channel Join Now
कलियर के धनौरा गांव में घर के अंदर घुसा गुलदार, कुत्ते पर किया हमला


हरिद्वार, 26 मार्च (हि.स.)। पिरान कलियर क्षेत्र के धनौरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती देर रात एक गुलदार (तेंदुआ) एक घर के अंदर घुस आया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गुलदार घर के भीतर घूमता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। गुलदार ने घर के भीतर मौजूद एक कुत्ते पर हमला करने की भी कोशिश की, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई। जैसे ही घरवालों को इसकी भनक लगी, उन्होंने तुरंत खुद को सुरक्षित किया और शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग निकला।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियां देखी गई हैं, लेकिन इस तरह घर के अंदर घुस आना बेहद खतरनाक और चिंताजनक है।घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाए और सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाए। लोगों को डर है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो गुलदार किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है, खासकर बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरा बना हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story