उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र 28 अप्रैल से

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र 28 अप्रैल से


देहरादून, 22 अप्रैल (हि. स.)। उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा। सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी निर्देश के अनुसार, पंचम विधानसभा के विशेष सत्र के लिए 28 अप्रैल को देहरादून स्थित विधानसभा भवन में बैठक प्रस्तावित की गई है।

प्रमुख सचिव सहदेव सिंह की ओर से सत्र के सुचारु संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि सत्र अवधि के दौरान आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और संबंधित अधिकारी विभागीय समन्वय बनाए रखें।

सत्र के दौरान कोई नया विधायी कार्य प्रस्तावित नहीं है, बल्कि प्राप्त विषयों पर ही कार्यवाही की जाएगी। सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे सत्र के दौरान सतत संपर्क में रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story