थान गांव में वरिष्ठ नागरिकों को दी विधिक जानकारी, स्वास्थ्य परीक्षण भी किया

WhatsApp Channel Join Now
थान गांव में वरिष्ठ नागरिकों को दी विधिक जानकारी, स्वास्थ्य परीक्षण भी किया


नई टिहरी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर चंबा ब्लॉक के थान गांव में विधिक जागरूकता शिविर लगाया। कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं, उनके अनुभवों से जीवन में आगे बढ़ने का लक्ष्य युवा पीढ़ी को निर्धारित करना चाहिए। वीरवार को प्राधिकरण के सचिव व सीनियर सिविल जज दया राम ने थान गांव में वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, संरक्षण के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों सहित विभिन्न शासकीय एवं विधिक सहायता व्यवस्था की जानकारी दी। बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उपेक्षा, उत्पीड़न अथवा अधिकारों के हनन की स्थिति में संबंधित विभाग एवं विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरा गांव में वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिसमें डॉक्टरों ने खुबार, बीपी, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच कर परामर्श और दवाइयां बांटी। स्थाई अधिवक्ता खेमराज सेमवाल और राजपाल सिंह मियां ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत उपलब्ध भरण-पोषण एवं संरक्षण संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम सहित कई विधिक जानकारी भी दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुसुम, सीएचसी चंबा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुखराज आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story