उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित


हरिद्वार, 06 मई (हि.स.)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रस्तावित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार 9 और 10 मई को आयोजित की जाने वाली भौतिक शास्त्र और नागरिक शास्त्र विषयों की लिखित परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 9 और 10 मई को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेक्चरर भर्ती परीक्षा निर्धारित है। परीक्षा तिथियों के टकराव को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताते हुए परीक्षा तिथि बदलने की मांग उठाई थी। इसके बाद आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा अलग से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story