गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का लीडरशिप व शैक्षिक भ्रमण कैम्प

WhatsApp Channel Join Now
गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का लीडरशिप व शैक्षिक भ्रमण कैम्प


हरिद्वार, 25 अप्रैल (हि.स.)। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय लीडरशिप एवं शैक्षिक भ्रमण कैम्प के दूसरे दिन की गतिविधियाँ वैदिक गुरूकुल कण्डवाश्रम में प्रातःकालीन योगाभ्यास और बौद्धिक सत्र से हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कोटद्वार के महाप्रबंधक अमरीश त्रिपाठी ने कहा कि लीडरशिप व्यक्तित्व का अभिन्न अंग है, लेकिन बहुत कम लोग इसे अपने लक्ष्य और करियर में प्रभावी रूप से लागू कर पाते हैं। उन्होंने समय प्रबंधन, निरंतरता, सरल व्यक्तित्व, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक सकारात्मकता को नेतृत्व के प्रमुख स्तंभ बताया।

संस्था के सचिव डॉ. धर्मेन्द्र कुमार व कैम्प संयोजक डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि नैतिकता, अध्यात्म और स्वमूल्यांकन के साथ अर्जित उन्नति दीर्घकाल तक व्यक्ति और समाज पर प्रभाव डालती है प्रतिभागियों ने ट्रैकिंग वह हाइकिंग के साथ ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी किया।

कार्यक्रम में डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार, कुलदीप चंद रतूड़ी, सुधीर कुमार और कुलदीप कुमार ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story