कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी से की भेंट

WhatsApp Channel Join Now
कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी से की भेंट


देहरादून, 14 जनवरी (हि.स.)। मकर संक्रांति एवं घुघुतिया त्यार (उत्तरायणी पर्व) के अवसर पर कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारियों ने आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को घुघुति की माला पहनाकर मकर संक्रांति, घुघुतिया त्यार एवं उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और लोक संस्कृति को सशक्त करने का कार्य करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story