नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पीड़िता बरामद


हरिद्वार, 16 अक्टूबर (हि.स.)। हरिद्वार जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को ग्राम इक्कड़ खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने पथरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम इक्कड़ कलां निवासी फुरकान पुत्र अकरम उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष पथरी को नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने तलाश और सुरागरसी करते हुए आरोपित फुरकान को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे चालान के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761806 Articles

Share this story