बैरागी कैंप से तीन साल की मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

WhatsApp Channel Join Now
बैरागी कैंप से तीन साल की मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध


हरिद्वार, 07 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप से 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। 06 जून को सुबह करीब 10. 30 बजे ठोकर नंबर-10 बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी की पुत्री कुमारी राधिका (3 वर्ष) को एक महिला और एक पुरुष अपने साथ ले गए।

यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों संदिग्ध बच्ची को गोद में उठाकर और बाद में टेम्पो में ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कनखल में बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्ची या फुटेज में दिखाई दे रहे महिला-पुरुष के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा हरिद्वार पुलिस को सूचित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story