खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश


खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश


खटीमा, 15 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा भ्रमण के दौरान नगला तराई और हेलीपैड, लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है और अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के कुंआवाला में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रदेश कार्यशाला में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story