केतन के हत्यारों को मिलेगी कड़ी सजाः विद्वान

WhatsApp Channel Join Now
केतन के हत्यारों को मिलेगी कड़ी सजाः विद्वान


नई टिहरी, 18 जून (हि.स.)। जिले के प्रतापनगर के देवल गांव के केतन लाल के परिजनों को सांत्वना देने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय लोगों का तांता लगा हुआ है। वीरवार को भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की पूर्व सदस्य डॉ.स्वराज विद्वान ने भी देवल गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।

डॉ.स्वराज विद्वान ने केतन लाल के पिता धनपाल लाल, माता रुकमणी देवी को ढांढस बंधाते हुए कि हर कोई परिवार के साथ खड़ा है। पुलिस प्रशासन ने भी 4 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पूरे प्रकरण की सीओ स्तर के अधिकारी से जांच की जा रही है। कहा कि घटना में शामिल कोई भी दोषी कानून की शिकंजे से बच नहीं सकता है। इसके लिए सरकार ने भी पुलिस को मजबूत पैरवी करने के निर्देश दिए है। कहा कि केतन लाल की निर्मम हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध एवं व्यथित कर दिया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज रमोला,मोहन जोगेला आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story