करवा चौथ को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह

WhatsApp Channel Join Now
करवा चौथ को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह


नई टिहरी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। करवा चौथ के अवसर पर वीरवार को नई टिहरी सहित जिलेभर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखा। भारी बारिश के बावजूद महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय परिधान और आभूषण पहनकर शृंगार किया व हाथों में मेहंदी लगाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर गीत-संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

पंडित विष्णु प्रसाद नौटियाल ने बताया कि इस बार भद्रा के कारण करवा चौथ पर सरगी लेने का समय सूर्योदय से पहले निर्धारित था। महिलाओं ने ब्रह्म मुहूर्त में सुबह करीब चार बजे से साढ़े पांच बजे तक सरगी ली। व्रत का समय सुबह साढ़े छह बजे से रात 8 बजकर 17 मिनट तक चंद्रोदय होने तक निर्धारित रहा। वहीं, संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story