करवाचौथ मेहंदी महोत्सव में सजी हुनर की महफिल, मेयर किरण जैसल ने किया उत्साह वर्धन

WhatsApp Channel Join Now
करवाचौथ मेहंदी महोत्सव में सजी हुनर की महफिल, मेयर किरण जैसल ने किया उत्साह वर्धन


हरिद्वार, 27 अक्टूबर (हि.स.)। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को शिवालिक नगर स्थित होटल में चतुर्थ करवाचौथ मेहंदी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर किरण जैसल ने शिरकत की।

इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य करवाचौथ पर महिलाओं को सुरक्षित और आनंददायक माहौल में मेहंदी का अवसर देना और बेटियों के हुनर को सम्मान देना है। महापौर किरण जैसल ने कहा यह आयोजन महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय पहल है। करवाचौथ जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को एक सुरक्षित मंच पर एकजुट करना और बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना वास्तव में प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को भी मजबूत करते हैं।

महोत्सव में बेटियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं को मेहंदी लगाकर प्रतिभागी बेटियों ने अपना हुनर दिखाया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में फार्मा हाउस निदेशक मानसी विरमानी, केयर कॉलेज प्रिंसिपल प्रीत शिखा, विभा जैन और इशिका जैन के अलावा ट्रस्ट के सचिव तरुण कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी, कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, हरिनारायण त्रिपाठी, रेखा झा, नीतू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767860 Articles

Share this story