ज्वैलरी चोरी का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ज्वैलरी चोरी का आरोपित गिरफ्तार


नई टिहरी, 15 सितंबर (हि.स.)। कैंपटी थाना पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी करने वाले अभियुक्त को माल के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस टीम को बधाई दी है। कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसी कार्रवाई जारी रखें।

बता दें कि बीते 14 सितम्बर को कैंपटी निवासी स्वराज सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके घर में अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर ज्वैलरी चोरी कर ली है। जिसके बाद एसएसपी श्वेता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली निरीक्षक प्रवीन बर्त्वाल को त्वरित कार्रवाही कर टीमें गठित करने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

नैनबाग चौकी प्रभारी एसआई मंगेश कुमार ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही एक्टिव सर्विलांस और अन्य साक्ष्य को बारीकी से विश्लेषण किया। मंगलवार को पुलिस ने राजन राणा पुत्र चंदर सिंह राणा निवासी रणगांव कैम्पटी को शत प्रतिशत ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया। अब उसे कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में एएसआई बाबू खान, हेड कांस्टेबल मैराज आलम, अजय कुमार और राकेश सिंह शामिल रहे। बताया जा रहा है कि अभियुक्त के खिलाफ थाना मसूरी में भी विभिन्न वादों में केस दर्ज है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story