थत्यूड में 12 से 14 तक आयोजित होगा जौनपुर महोत्सव

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 10 नवंबर (हि.स.)। जौनपुर महोत्सव की नई तिथि घोषित की गई है। 11 की जगह अब 12 से 14 नवंबर तक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 12 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मंगलवार को थत्यूड़ ब्लॉक सभागार में महोत्सव को सफल बनाने के लिए बैठक कर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। एसडीएम अंशुल भट्ट ने आयोजन स्थल, हेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयारियों की समीक्षा की। ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने कहा कि जौनपुर महोत्सव क्षेत्र की खुशहाली, विकास और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं को पहचान मिलने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका भी मिलता है।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों से महोत्सव को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर जौनपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, विकास मंच के अध्यक्ष रतनमणि भट्ट, जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, जयपाल करैवाण, खेमराज भट्ट, महावीर सजवाण, सुनील सजवाण, सुमेरचंद पंवार, प्रधान जगपाल पंवार, हीरामणि गौड़, दीपेंद्र रावत, वीरेंद्र चंदेल, रघुवीर पंवार मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774734 Articles

Share this story