एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जौनपुर ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन

WhatsApp Channel Join Now
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जौनपुर ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन


नई टिहरी, 16 अक्टूबर (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय शरदकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गई। जिसमें जौनपुर ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं भिलंगना दूसरे और मेजबान चंबा ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री, अनूप भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में चंबा ब्लॉक के अनिल पंत, भिलंगना की दिव्या चमोली, कीर्तिनगर की सौम्या चैंपियन बने। अंडर-19 बालिका वर्ग में दिव्या चमोली जीआईसी अखोड़ी ने 1500 मीटर, 3 हजार मीटर, त्रिकूद में प्रथम स्थान पाकर चैंपियन बनी। वहीं जीआईसी नागराजाधार कड़ाकोट की सौम्या ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में जीआईसी रानीचौरी के अनिल पंत ने 100 मीटर, 200 मीटर में प्रथम स्थान जबकि लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। 5000 मीटर वॉक दौड़ में सौरव कोहली प्रथम, सूर्य प्रकाश द्वितीय रहो। बालिका वर्ग की 3000 वाक दौड़ में जौनपुर की पूनम प्रथम, हेमवती द्वितीय रही। रिले दौड़ बालक वर्ग में चंबा, भिलंगना और बालिका वर्ग में भिलंगना और जौनपुर क्रमशः विजेता व उपविजेता रहे। 4 गुणा 400 मीटर बालिका रिले दौड़ में जौनपुर प्रथम, भिलंगना द्वितीय रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग की 3000 मीटर वॉक रेस में जौनपुर की आरुषि प्रथम, प्रिया योगी द्वितीय रही।

इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, भरतराम बडोनी, नरेश भट्ट, मनीषा पंवार, प्रीति रतूड़ी, रश्मि जुगरान, सीमा रावत, अनामिका डंगवाल, ममता कुमाईं मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761904 Articles

Share this story