जय कंडोलिया महोत्सव 15 जून से, खेल और सांस्कृतिक आयोजनों की रहेगी धूम

WhatsApp Channel Join Now
जय कंडोलिया महोत्सव 15 जून से, खेल और सांस्कृतिक आयोजनों की रहेगी धूम


पौड़ी गढ़वाल, 09 जून (हि.स.)। पौड़ी में 15 से 21 जून तक जय कंडोलिया महोत्सव होगा। महोत्सव में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता, मैराथन, साइकिलिंग सहित विभिन्न खेल व विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमानी नेगी ने बताया कि 15 जून को महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। रामलीला मैदान में पहली सांस्कृतिक संध्या स्थानीय प्राथमिक, जूनियर व सीनियर वर्ग में स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी। बताया कि 16 जून को मैराथन, साइकिलिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फोटोग्राफी, कैरम, शतरंज, स्कूनर, अल्पना प्रतियोगिताओं का आयाेजन किया जाएगा। संस्कृतिक संध्या में लोक गायिका करिश्मा शाह प्रस्तुतियां देंगी। नेगी ने कहा कि 17 जून को फैन्सी ड्रेस, वॉलीबाल, रंगोली, म्यूजिकल चेयर, नटराज ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति और लोक कलाकार श्वेता माहरा की प्रस्तुतियां सांस्कृतिक संध्या का रोमांच बढ़ाएंगी। कवि सम्मेलन की छटा भी बिखरेगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 18 जून को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, बेबी शो, शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति होगी। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी की सांस्कृतिक संध्या मुख्य आर्कषण का केंद्र रहेगी। 19 जून को रस्सा-कस्सी, हेयर स्टाइल, महिला कीर्तन, स्टार गेजिंग प्रतियोगिता होगी। इंडियन आइडल फेम संवाई भट्ट एवं सारेगामा फेम ममता भारद्वाज की सांस्कृतिक संध्या होगी। बताया कि 20 जून को बर्ड वाचिंग, क्विज प्रतियोगिता के साथ एकांकी व नवांकुर नाट्य उत्सव होगा। कंडोलिया मंदिर में मंदिर समिति द्वारा रात्रि जागरण का आयोजन होगा। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि कंडोलिया खेल मैदान में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। कंडोलिया मंदिर परिसर में यज्ञ अनुष्ठान व प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर सभासद गौरव सागर, पूर्व जिपं अध्यक्ष केशर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story