आईटीबीपी का फिटनेस अभियान, जवानों ने किया साइक्लिंग और वॉक

WhatsApp Channel Join Now
आईटीबीपी का फिटनेस अभियान, जवानों ने किया साइक्लिंग और वॉक


आईटीबीपी का फिटनेस अभियान, जवानों ने किया साइक्लिंग और वॉक


चंपावत, 15 मार्च (हि.स.)। फिट इंडिया अभियान के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी ने रविवार को अपने कैंप परिसर में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ और रन-एंड-वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने किया।

इस अवसर पर वाहिनी के सभी हिमवीरों और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों को प्रत्येक रविवार को वाहन के बजाय साइकिल चलाने अथवा पैदल चलने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इससे न केवल उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण का संदेश भी समाज तक पहुंचता है।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान सूबे सिंह, सहायक सेनानी मनमोहन सिंह, डॉ. एम. फिलिफ गंगटे और अंकुर सहित 36 वीं वाहिनी के अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

Share this story