राज्यपाल से मिले आईटीबीपी अकादमी मसूरी के निदेशक
Nov 20, 2026, 20:29 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
देहरादून, 20 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में महानिरीक्षक एवं निदेशक, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अकादमी, मसूरी गिरीश चन्द्र उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने आईटीबीपी के प्रशिक्षण, अनुशासन और बल की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा में आईटीबीपी के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान की सराहना की।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

