चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले

WhatsApp Channel Join Now
चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले


देहरादून, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शुक्रवार को गृह अनुभाग-1 की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश के मुताबिक योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला नियुक्त किया गया है। आयुष अग्रवाल, जो वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर तैनात थे, उनको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला बनाया गया है।

इसी क्रम में श्वेता चौबे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक (क्राइम अगेंस्ट वुमन/सीसीटीएनएस/प्रशिक्षण) से स्थानांतरित कर सेनानायक, आईआरबी द्वितीय नियुक्त किया गया है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अविलंब अपने नवीन पदों पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराएं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story