टिहरी में इंटर में शुभम और हाईस्कूल में मेघराज ने मारी बाजी

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 25 अप्रैल (हि.स.)। जनपद टिहरी गढ़वाल के 12वीं और 10वीं के कुल 17 छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड में टॉप 25 की सूची में स्थान बनाया है। भले ही अन्य सालों की अपेक्षा टिहरी जनपद का दबदबा बोर्ड के टाॅपरों में इस बार नहीं दिखा है। टॉप 25 में इंटर के दो व दसवीं के 15 छात्र शामिल रहे हैं।

बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 13वीं रैंक पर एसबीबीबीवीएस जगधार पौड़ीखाल के शुभम पंवार 94.80 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। यह टिहरी जिले में टाॅपर रहे हैं। जबकि पीवीएसवीएम आईसी ढालवाला के अनीश जोशी ने 94.6 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 14वीं रैंक हासिल की है। जबकि बोर्ड के 10वीं के परिणाम में एसवीएम जाखणीधार के मेघराज ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर 10वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही मेघराज जिले के टाॅपर रहे हैं।

एसवीएमआईसी श्रीकोट चमियाला के अश्विनी तिवारी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ 13वीं रैंक। बीएचएसवीएम कांडी छाम की आकांक्षा ने 94.8 प्रतिशत के साथ 14वीं रैंक। एसवीएम जाखणीधार के अनवी ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ 15वीं रैंक। जीएचएसस धमाटोली भिलंगना की कोमल ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ 17वीं रैंक। अजय भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट चमियाला की श्रृष्ठी ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ 18वीं रैंक पाई है।

एचपीआईसी सुनार गांव काणाताल की सीजल ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ 19वीं रैंक। एसएसएसबीसी जीआईसी हिंडोलाख के दीपक पुंडीर ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ 20वीं रैंक। जीएचएसएस ददुआ टिहरी के आयुष ने 93.4 अंकों के साथ 21वीं रैंक। एसवीएमआईसी उनियाल सारी चंबा के रमेश तोपवाल ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ 21वीं रैंक। एसवीएमआईसी चमियाला के वरूण चौहान ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ 23वीं रैंक। एसबीएमआईसी चौदह बीघा की वैष्णवी ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ 23वीं रैंक। बीवीएस बौराड़ी के शिवांशु डबराल ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ 24वीं रैंक। संस्कार सृजन स्कूल टिहरी की आरूषी सेमल्टी ने 92.8 अंकों के साथ 24वीं रैंक और मदर मेरीकल मुनिकीरेती की गंगा गुप्ता ने 92.8 अंकों के साथ 24वीं रैंक हासिल की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story