त्योहाराें पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पौड़ी पुलिस, बाजारों में पैदल गश्त तेज

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 06 नवंबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पौड़ी पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जनपद के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैदल गश्त के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही हैं। साथ ही अराजक तत्वों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस टीमों ने बैंकों और ज्वेलरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा उपकरणों और अन्य इंतजामों की जांच कर प्रतिष्ठान संचालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से बाजारों में सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773293 Articles

Share this story