सरखेत में आपदा सुरक्षा कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
सरखेत में आपदा सुरक्षा कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण


देहरादून, 22 मई (हि. स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित सरखेत क्षेत्र का दौरा कर वहां चल रहे सुरक्षात्मक एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को आगामी मानसून को देखते हुए सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्षेत्र में जमा मलवे की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल चौनेलाइजेशन कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी आवश्यक सुरक्षा कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, जिससे भविष्य में संभावित आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने सरखेत क्षेत्र में मलवा चौनेलाइजेशन एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्यों के लिए विधायक निधि से 5 से 10 लाख रुपये तक की धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा और पुनर्वास को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिंचाई विभाग के ईई दीक्षांत गुप्ता, तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान सागर पंवार, बालम सिंह, पंचम सिंह रावत, विशाल पंवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story