औद्योगिक क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता : चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
औद्योगिक क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता : चौधरी


हरिद्वार, 04 नवंबर (हि.स.)। आईआईए रुड़की चैप्टर की ओर से भगवानपुर स्थित एक होटल में एमएसएमई औद्योगिक सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री एवं एमएसएमई मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सैकड़ों उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

उद्यमियों ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम की समस्या प्रमुखता से उठाई। कहा कि जल निकासी न होने और सड़कों की खराब हालत से माल ढुलाई, इकाइयों के संचालन और दैनिक कार्यों में भारी दिक्कत हो रही है। विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और बुनियादी सुविधाओं में सुधार पर भी चर्चा हुई।

समस्याओं को सुनते हुए मंत्री भारत सिंह चौधरी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है।

भगवानपुर में ड्रेनेज सिस्टम, सड़कों और अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जाएंगे। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। सम्मेलन का उद्देश्य सरकार और उद्योग जगत के बीच समन्वय बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अनुपम द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, जिला उद्योग केंद्र के जीएम उत्तम तिवारी, सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार, प्रदूषण बोर्ड के आरओ राजेंद्र सिंह, सिडकुल के आरएम कमल कपाड़िया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर आईआईए प्रदेश अध्यक्ष तरुण गोयल, प्रदेश जनसंपर्क प्रमुख अजय जैन, चैप्टर अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव दीपमणि मिश्रा, उपाध्यक्ष अमित गोयल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772113 Articles

Share this story