नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव के चलते 2 से 5 मार्च तक भारत-नेपाल सीमा रहेगी बंद

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव के चलते 2 से 5 मार्च तक भारत-नेपाल सीमा रहेगी बंद


पिथौरागढ़, 27 फरवरी (हि.स.)। नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन को देखते हुए 2 मार्च से 5 मार्च तक भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पुल अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रमुख जिला अधिकारी, खलंगा (दार्चुला), नेपाल की ओर से प्रेषित पत्र के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उक्त अवधि में सीमा पार आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़, डीडीहाट एवं धारचूला और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संबंधित वाहिनियों को सीमाओं एवं पुलों पर प्रभावी निगरानी, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि 2 से 5 मार्च के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की ओर यात्रा की योजना न बनाएं और शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story