12 नवम्बर से अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का लिया निर्णय

WhatsApp Channel Join Now
12 नवम्बर से अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का लिया निर्णय


12 नवम्बर से अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का लिया निर्णय


नई टिहरी, 06 नवंबर (हि.स.)। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति ने नई टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी न होने पर कड़ा आक्रोश जताते हुए 12 नवंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी है। 11 नवंबर को समिति भूख हड़ताल के स्थान की जानकारी दी।

शुक्रवार को बौराड़ी के गणेश चौक धरना स्थल पर समिति के मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आंदोलन को करीब तीन माह का वक्त हो चला है। लेकिन सरकार की ओर से मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। जिसके बाद समिति ने निर्णय लिया है, कि 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट भूख हड़ताल पर बैठेंगे। कहा कि गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा सत्र में सरकार ने टिहरी मेडिकल निर्माण के निर्माण को लेकर किसी प्रकार की पहल नहीं की है। सत्र में पिथौरागढ़ और रूद्रपुर में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 1.60 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। कुमाऊं मंडल में पहले से 4 मेडिकल कॉलेज हैं। जबकि गढ़वाल मंडल में दो मेडिकल कॉलेज हैं।

दो-दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी सरकार टिहरी में मेडिकल कॉलेज को भूमि के नाम पर उलझाने में लगी है। समिति के सदस्य चंड़ी प्रसाद डबराल ने कहा कि समिति की ओर से जिला मुख्यालय से सटे छमुंड गांव के पास मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि तलाशने को लेकर कोई भी प्रस्ताव टिहरी विधायक को नहीं दिया गया है।

जिला अस्पताल को 300 बेड का अस्पताल बनने के साथ उसे अपग्रेड करने की मांग की गई है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, समिति संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, भगवान सिंह रावत, भगवान चंद रमोला, सुंदरलाल उनियाल, शिवराज सजवाण, संदीप रावत, त्रिलोक चंद रमोला, कमल सिंह महर, लखवीर चौहान, विजय सिंह नेगी, किशोरी लाल चमोली मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773352 Articles

Share this story