हरेला महाभियान के तहत पत्रकारों ने किया पौधरोपण

WhatsApp Channel Join Now
हरेला महाभियान के तहत पत्रकारों ने किया पौधरोपण


पौड़ी गढ़वाल, 18 जुलाई (हि.स.)। जिला प्रशासन के हरेला महाभियान के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय के निकट नागदेव वन रेंज में वन विभाग के सहयोग से सूचना विभाग और पत्रकारों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना और हरेला पर्व को जनभागीदारी का अभियान बनाना रहा।

इस दौरान प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। बांज, बुरांश और काफल जैसी स्थानीय चारा एवं फलदार प्रजातियों के पौधे रोपित कर जैव विविधता संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुनील तोमर, पंकज रावत, मनोहर बिष्ट, राजेश चमोली, अजय रावत आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story